देहरादून। उत्तराखंड में अगर निजी स्कूल खोलने की सोच रहे हैं तो इसमें धामी सरकार पूरी मदद करेगी। सरकार न सिर्फ स्कूल खोलने के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी,बल्कि अन्य सुविधाए भी मुहैया कराएगी। इसकी घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने की है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा निदेशालय में प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश का शिक्षा का हब बनाना है। जिससे कि यहां पर हर तरीके की शिक्षा उपलब्ध हो सके। किसी को पढाई के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़े।
Read also: कोरोना इफेक्ट : सरकारी स्कूलों में बढ़ी बच्चों की संख्या,प्राइवेट में हो रही कम
शिक्षा मंत्री ने इसके लिए निजी स्कूल संचालकों के आगे आने की बात कही। शिक्षा मंत्री रावत ने निजी स्कूल संचालकों से उत्तराखंड में शिक्षण संस्थान खोलने के लिए कहा। मंत्री ने इसके लिए सरकार की तरफ से निजी संस्थानों को भूमि और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। मंत्री ने यह भी कहा कि गरीबी रेखा से नीचे के बच्चों को शिक्षा का अधिकार के तहत 25 फीसद प्रवेश अनिवार्य रूप से दिया जाएग। प्रवेश के समय ऐसे बच्चों के अभिभावकों का आय प्रमाण पत्र बनाने को तहसील स्तर पर कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

