Uttarakhand Political News: हो गया साफ चम्पावत से ही लड़ेंगे धामी, विधायक ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंडUttarakhand Political News: हो गया साफ चम्पावत से ही लड़ेंगे धामी, विधायक...

Date:

देहरादून। राजनीतिक कयासों पर पूर्ण विराम लगाते हुए चंपावत से भाजपा के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव लड़ने की सीट क्लियर हो गई है। अब मुख्यमंत्री चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार की सुबह चंपावत से बीजेपी के विधायक कैलाश गहतोड़ी अपना इस्तीफा लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा।

Read also: सीएम धामी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, लेकिन चुनौती कम नही

उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आपको बता दें कि सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वालों में सबसे पहले कैलाश गहतोड़ी ने ही अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया था। उसके बाद आधा दर्जन से अधिक बीजेपी विधायक एक कांग्रेस विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने अपनी सीट सीएम धामी के लिए खाली करने का ऐलान किया था। जिसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे की पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे न केवल वो चुनाव लड़ेंगे बल्कि चंपावत को अपनी परमानेंट विधानसभा बनाने का भी काम करेंगे।

इस्तीफा सौंपने के बाद कैलाश ने कहा की उन्होंने प्रदेश के हित के लिए और चंपावत की जनता के लिए इस्तीफा दिया है। उनका मानना है कि चंपावत से अगर मुख्यमंत्री चुनाव लड़ते हैं तो कहीं ना कहीं चंपावत का विकास भी होगा। बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि आज बीजेपी विधायक कैलाश ने अपना इस्तीफा सौंपा है जिसे वह स्वीकार करती हैं।

Read also: खत्म करूंगा पार्टी की गुटबाजी, एक साथ काम करते दिखाई देंगे कांग्रेसी : करण माहरा

अब देखना होगा कि विपक्ष सीएम धामी के सामने चुनाव में किसी मजबूत प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाता है या फिर या फिर डमी कैंडिडेट उतार कर भाजपा को वॉकओवर देता है। इन सब के बीच अब इंतजार उपचुनाव की तारीख के घोषित होने का है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related