Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 लैंडिंग की प्रक्रिया 5.45 पर होगी शुरू, ISRO ने कहा- ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ के लिए तैयार

इंटरनेशनलChandrayaan-3: चंद्रयान 3 लैंडिंग की प्रक्रिया 5.45 पर होगी शुरू, ISRO ने...

Date:

Chandrayaan-3 Mission LIVE: चंद्रयान-3 का लैंडर आज आज शाम 5.45 मिनट पर चांद की ओर बढ़ना शुरू करेगा। इसके बाद शाम 6.04 बजे इसरो उसकी चंद्रमा के दक्षिण पोल के हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा। आज 23 अगस्त 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक तारीख साबित होने वाली है। इसरो (ISRO) का लूनर मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज चांद पर लैंडिंग करने की तैयारी में है। चंद्रयान 3 अब से कुछ घंटे बाद चंद्रमा की सतह पर उतरने की तैयारी करेगा। चंद्रयान-3 का लैंडर शाम 5.45 मिनट पर चांद की तरफ बढ़ना शुरू करेगा। इसके बाद शाम 6.04 बजे इसरो उसकी चंद्रमा के दक्षिण पोलर हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा। इसरो ने कहा है कि चंद्रयान मिशन तय समय पर चांद की तरफ आगे बढ़ रहा है। इसरो के मून मिशन की सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश में देशवासियों ने मंदिर से लेकर दरगाहों और मस्जिदों में दुआओं कौर कामना का दौर चल रहा है।

इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे ने कहा- यह बड़ा दिन है

चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने कहा कि क’यह एक बड़ा दिन है। यह भारत के लिए ही नहीं बल्कि पृथ्वी पर किसी के लिए इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए शानदार बात है। जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हैं। वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से बिल्कुल अलग है। विज्ञान और इंजीनियरिंग में, हम गलतियों से ही बहुत कुछ सीखते हैं। यह मानवता के लिए बड़ी बात है। चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है।

ISRO ने कहा- ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ के लिए पूरी तैयारी

ISRO ने आज दिन में एक बयान जारी कर कहा कि वह महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर (LM) को शाम चंद्रमा की सतह पर उतारने के लिए’ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस‘(ALS) एएलएस) शुरू करने के लिए तैयार है। लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस LM आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसकी सफलता एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी देश को हासिल नहीं हुई है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए दिल्ली गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास के लिए पहुंचे हैं।
ISRO ने कहा तय समय पर लैंडिंग
ISRO ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी कि ऑटोमेटिक लैंडिंग सिस्टम शुरू करने के लिए तैयार हैं। शाम 17:44 बजे निर्धारित प्वाइंट पर लैंडर मॉड्यूल (LM) के पहुंचने का इंतजार हो रहा है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 17:20 से शुरू किया जाएगा।

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं। जब चंद्रयान-3 मिशन सफल हो जाएगा। इससे भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल होगा। जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है।’
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए रामदेव ने हरिद्वार में विशेष पूजा की है। केंद्र सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण दिखाने को कहा है। इसके लिए स्कूलों में विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा गया है। उच्च शिक्षा सचिव ने शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा है कि भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग यादगार क्षण है। जो न केवल जिज्ञासा बढ़ाएगा। बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी। हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ताकत का जश्न मनाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related