Business Jet Crashed : अमेरिका के कैलिफोर्निया में तड़के फ्रेंच वैली हवाई अड्डे के पास बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, मुर्रिएटा (Murrieta) इलाके में हुए हादसे में विमान में सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सेसना (Cessna) कंपनी के बिजनेस जेट ने स्थानीय समय सुबह लगभग 4.15 बजे लास वेगास के Harry Reid International Airport से उड़ान भरी। लेकिन San Diego से 65 मील उत्तर में plane crash हो गया और उसमें आग लग गई। फायर सर्विस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके बाद खेत में खड़ी फसल में आग गई है। आग बुझाने से पहले एक एकड़ फसल नष्ट हो गई। विमान हादसे में मारे यात्रियों के बारे में जानकारी नही मिल सकी है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए को घटना की जांच के लिए कहा गया है। विमान किन कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसके बारे में अभी पूरी तरह से जानकारी नहीं है। New York में गोलीबारी में एक मौत, तीन घायल वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्कूटर सवार बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिसमें 87 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 साल के संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान नहीं बताई है। पुलिस ने बंदूकधारी के पास से मैगजीन के साथ 9 मिमी हैंडगन बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के पीछे मकसद क्या है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसा लगता है कि उसने अचानक गोलीबारी की है।
USA News: अमेरिका में बिजनेस जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी छह यात्रियों की मौत
Date:

