देहरादून। एक अदालत ने 65 साल के एक बुजुर्ग को 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 9 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष जज एसएमडी दानिश ने 65 साल के बुजुर्ग को ये सजा सुनाई। सजा सुनकर बुजुर्ग आरोपी कोर्ट में ही रो पड़ा। सजा के साथ ही आदालत ने आरोपी को 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। आरोपी बुजुर्ग इस समय जिला कारागार अल्मोड़ा में बंद है।
Read also: Haridwar News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को फांसी की सजा और एक लाख 30 हजार का जुर्माना
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि प्रकरण दिसंबर 2020 का है। 12 साल की किशोरी घास काटने गई जंगल गई थी। आरोपी बुजुर्ग खुशाल सिंह उसके पीछे-पीछे खेत में गया। उसने किशोरी को पैसों का लालच देकर पहले तो छेड़छाड़ की। उसके बाद मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। बुजुर्ग की इस हरकत से घबराई किशोरी किसी तरह से छूटकर घर पहुंची और अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

