MLC Elections से पहले अखिलेश को झटका,मुलायम के साथी इस दिग्गज ने छोड़ी 33 साल बाद छोड़ी पार्टी

न्यूज़MLC Elections से पहले अखिलेश को झटका,मुलायम के साथी इस दिग्गज ने...

Date:

लखनऊ। प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से औंधे मुंह गिरी सपा को अब एमएलसी चुनाव में एक और झटका लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अब गाजीपुर के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने जोरदार झटका दिया है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह के करीबी और 33 साल से पार्टी में रहे राधेमोहन ने सपा से त्यागपत्र दे दिया। सपा के इस दिग्गज नेता का पार्टी छोड़ना चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने पार्टी छोड़ने से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को त्यागपत्र भेजा और उन पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सांसद ने त्यागपत्र में यह भी लिखा है कि गाजीपुर ने सपा को सात विधायक दिए। वहां एमएलसी चुनाव को लेकर जिला नेतृत्व की भूमिका है इसकी जानकारी अब 12 अप्रैल को होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को जिला नेतृत्व ने जिला पंचायत का टिकट नहीं लेने दिया। उनको हराने के लिए ओम प्रकाश राजभर को लगाया। 

Read also: BJP vs SP: उप्र की टोपी सियासत में कूदी भाजपा,भगवा टोपी में नजर आ रहे भाजपाई

उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा कि अगर पार्टी अध्यक्ष ने इस मामले में कार्रवाई की होती तो शायद वे बिना पद पार्टी में रहते। लेकिन पार्टी अध्यक्ष को जिस पर कार्रवाई करनी थी, उन लोगों को सम्मानित किया। राधेमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने सपा को मां का दर्जा दिया। अब उनका राजनैतिक जीवन सपा में व्यतीत हुआ और तो उनको निष्कलंकित किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related