गाजियाबाद। बाबा का बुलडोजर लगातार तेजी पकड़ रहा है। जिसके तहत देर रात तक प्रशासनिक अधिकारियों ने लोनी बॉर्डर क्षेत्र स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में जेसीबी मशीन की सहायता से प्रदूषण फैलाने वाली करीब 8 इकाइयों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है और अभी भी इसके अलावा उस इलाके में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि लोनी इलाके में तमाम ऐसी फैक्ट्रियां हैं।जो प्रदूषण फैला रही है और वह अवैध रूप से चल रही हैं ऐसी सभी प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि लगातार नोटिस देने के बाद भी चोरी-छिपे यहां पर धातु गलाने व तार जलाकर तांबा निकालने की भट्टी चलाई जा रही हैं।जैसे ही इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो अब जीडीए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नगरपलिका व स्थानीय पुलिस बल के साथ कृष्णा विहार कॉलोनी में छापेमारी की गई।
Read also: दुनिया के लिए कौतुहल से कम नहीं है बीजेपी: CM Yogi
इस दौरान भट्टी जलाकर धातु गलाने वाली व कचरा जलाने और केमिकल का कार्य करने वाली अवैध इकाइयों को चिन्हित किया गया और अवैध रूप से संचालन करने वाले उन लोगों की तलाश की गई तो वह सभी फरार हो गए।लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात तक प्रदूषण फैलाने वाली 8 इकाइयों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी भी उनकी टीम इस पूरे इलाके में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को चिन्हित करने में लगी हुई है। यदि यह लोग खुद ही इस कार्य को बंद नहीं करते तो उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

