गाजियाबाद। जिले में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले युवकों के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी ने क्षेत्राधिकारी को लिखित शिकायत की है। जिसमें ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
उधर यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ तो पुलिस के आला अधिकारियों ने भी इसे गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से लोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले लोनी पुलिस की तरफ से आदिल पुत्र दिलशाद साकिब पुत्र शाहिद निवासी टोली मोहल्ला थाना लोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसके अलावा वीडियो में इनके साथ खड़े दिखाई दे रहे अन्य युवकों की भी तलाश जारी है।
Also read: Asharam Bapu आश्रम में मिला नबालिग बालिका का शव
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने बताया कि लोनी इलाके की गोरी पट्टी अमरकोट टीला मोहल्ला में रहने वाले साकिब उर्फ भल्ला पुत्र शाहिद और बादशाह उर्फ आदिल पुत्र दिलशाद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खुलेआम लोगों के नरसंहार की धमकी देकर क्षेत्र का धार्मिक सौहार्द एवं सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में दंगा कराने की साजिश की थी। क्योंकि इन्होंने एक अभद्र भाषा में वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
अतः संबंधित वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इनके अन्य साथियों की भी तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की तरफ से इस तरह की शिकायत दी गई थी। वीडियो की तश्तीफ की गई, तो उसमे इन दोनों की पहचान हुई जिसके बाद इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

