Meerut: शराब की ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिये बढ़ाई जाएगी penalty, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

न्यूज़Meerut: शराब की ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिये बढ़ाई जाएगी...

Date:

गौतमबुद्ध नगर। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में मेरठ मंडल के जिलों की समीक्षा करने पहुंचे एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय आर. भूसरेड्डी ने कहा कि प्रदेश में किसानों को समय से गन्ना भुगतान व आबकारी राजस्व बढ़ाने एवं शराब की ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए ये समीक्षा बैठक की जा रही है।

उन्होंने बैठक मे अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिये जिला आबकारी अधिकारी निरंतर अभियान चलाकर ओवर रेटिंग करने वाले दुकानदारों के कडी कार्यवाही करे। चीनी मिलों के द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार करते हुये किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करें।

Read also: बढ़ गया रोडवेज बसों का किराया, अब मेरठ से दिल्ली जाने के लिए लेना होगा इतने का टिकट

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय आर. भूसरेड्डी ने कहा कि अगर कहीं ओवर रेटिंग की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होती है। पूर्व में ओवर रेटिंग करने वालों के ऊपर 25 हज़ार का दंड हुआ करता था लेकिन अब उसे बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है, इसके साथ ही अगर दूसरी बार ओवर रेटिंग पकड़े जाने पर डेढ़ लाख रुपए और तीसरी बार पकड़े जाने पर लाइसेंस कैंसिल किया जाता है। नोएडा से ही 75 हज़ार का दंड देने का प्रावधान शुरू हुआ था।

संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया समस्त जिला आबकारी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि उनके द्वारा किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग होते पाये जाने पर सेल्समैन के साथ-साथ दुकान स्वामी के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाये, ताकि अन्य सेल्समैन व दुकान स्वामियों को एक संदेश जा सके कि यदि भविष्य में उनके द्वारा भी ओवर रेटिंग की गयी तो उनके विरूद्ध भी इसी तरह की कार्यवाही की जा सकती है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया की ओवर रेटिंग को लेकर हम काफी सजग है पिछले साल हमने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। अगर किसी को ओवर रेटिंग की शिकायत है तो वो इस 9454466 019 नंबर पर व्हाट्सएप कर सूचना दे सकते है। उनकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी. आप वीडियो भी इस नंबर पर भेज सकते है।

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि वाइनरी नीति लागू की जाएगी। इसके तहत प्रदेश के फलों से ही वाइनरी बनानी होगी. इससे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। साथ ही प्रदेश को भी अधिक राजस्व मिलेगा। वाइन पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नए वित्त वर्ष में 42.400 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। 2021-22 में 200 करोड़ लीटर डिस्टिलरी का उत्पादन हुआ जो पिछले वर्ष के मुकाबले 40 करोड़ लीटर अधिक है। बीयर बार फाइन डाइनिंग की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे कि लोग परिवार के साथ वहां आ सकें, मनोरंजन कर सकें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...