देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को बारिश की बेरुखी का अहसास दिला रही है। लगातार बढ़ रहे पारा से प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक के लोगों का पसीने छुटा रहा है।
लेकिन अब आने वाले दो दिन में लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दो दिन यानी आज बुधवार और गुरुवार कहीं पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस बारिश से तापमान में जहाँ कमी आएगी वहीं गर्मी से भी राहत मिलेगी ।
Read also: पशु प्रेमियों और धामी सरकार से ‘हाथी मोती’ और ‘हथिनी रानी’ ने लगाई गुहार
पिछले करीब डेढ़ महीने से प्रदेश में लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। शुष्क मौसम के चलते पारे में वृद्धि होने से गर्मी का प्रकोप बना है। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक तक चला गया है।
देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में तापमान 38 डिग्री के करीब बना है। हालांकि, अब बारिश के आसार बने हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी क्षेत्र के मौसम में परिवर्तन की आशंका है।
बुधवार और गुरुवार को जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ शामिल हैं। बाकी कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना हो सकती है।

