Meerut News: मेरठ सहित NCR में फिर बढ़ गयी पीएनजी की कीमत, अब इस दाम तक पहुँचेगी रसोई तक

न्यूज़Meerut News: मेरठ सहित NCR में फिर बढ़ गयी पीएनजी की कीमत,...

Date:

मेरठ। मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमतें एक बार फिर से बढ़ गई। बुधवार देर रात पीएनजी की कीमत में 4.25 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोत्तरी कर दी गई। जिसके बाद अब पीएनजी के दाम दिल्ली में 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गई।

वही मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पीएनजी के दाम बढ़कर अब 45.96 रुपये प्रति एससीएम हो गई। जबकि गुरुग्राम में पीएनजी अभी भी दिल्ली से सस्ती यानी 44.06 रुपये है। हालांकि गुरुग्राम में पीएनजी के दाम बढ़े हैं। पीएनजी के दाम बढ़ने की जानकारी आईजीएल ने दी है। बढ़ी हुई कीमतें रात से ही लागू हो गयी हैं। हरियाणा के करनाल और रेवाड़ी में पीएनजी की नई कीमत 44.67 रुपये प्रति एससीएम हो गयी।

Read also: शराब की ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिये बढ़ाई जाएगी penalty

मेरठ  के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली में पीएनजी की कीमतें अब 49.47 रुपये प्रति एससीएम पहुँच चुकी हैं। लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर में पीएनजी के नए दाम अब 48.60 रुपये प्रति एससीएम हो गए।
बता दें इससे पहले एक अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में घरों में पाइप से पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ था।

इससे कीमतें अब हर यूनिट बढ़कर 5.85 रुपये अधिक हो गई। आईजीएल का कहना है कि विश्व स्तर पर गैस के दामों में तेजी से इस समय इनपुट कास्ट बढ़ी है। इस वजह से पीएनजी के दामों में इजाफा किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related