UP News: प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचे सिपाही को पड़ोसियों ने घेरा, बिना कपड़े हाथ में जूते लेकर भागा

न्यूज़UP News: प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचे सिपाही को पड़ोसियों ने...

Date:

पीलीभीत। प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचे सिपाही को पड़ोसियों ने घेर लिया। चारों ओर से अपने को घिरा हुआ देख सिपाही बिना कपड़े के ही हाथ में अपने जूते लेकर भाग गया। बताया जाता है कि सिपाही रोज देर रात प्रेमिका से मिलने आता था। सिपाही की तलाश में मोहल्लेवासी काफी दिन से लगे हुए थे। बिना कपड़े और हाथ में जूते लेकर सिपाही पास में ही चौकी के भीतर जान बचाने के लिए घुस गया। लेकिन गुस्‍साए लोगों के मिजाज को देख सिपाही को चौकी से भगा दिया। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया। 

घटना जिले के कोतवाली पूरनपुर की चौकी घुंघचाई की है। जहां पर एक सिपाही पिछले एक साल से तैनात है। सिपाही की नजदीकियां चौकी के पास रहने वाली महिला से हो गई। सिपाही नाइट डयूटी पर ही तैनात रहता था और मौका पाकर महिला के घर चला जाता था। महिला के पति को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन आसपड़ोस के लोगों को इसके बारे में पता था और वे सिपाही की ताक में थे।

Read also: यूपी पुलिस में महिला सिपाहियों की मोहब्बत के खौफनाक अंत जानकार कांप जाएगी आपकी रूह

देर रात सिपाही मौका पाकर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। लोगों को सिपाही के आने का पता चल गया। सिपाही अपनी प्रेमिका के घर में घुसा लेकिन उसके थोड़ी देर बाद ही पड़ोसियों ने घर को घेर लिया। खुद को लोगों से घिरता देख सिपाही निक्कर-बनियान पहने ही हाथ में अपने जूते लेकर दीवार फांदकर भाग निकला। हालात की गंभीरता को देखते हुए साथी सिपाहियों ने आरोपी सिपाही को चौकी से हटा कर कोतवाली भेज दिया। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सिपाही को निलंबित कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...