UP News: रामनवमी के दिन लगा जनता दरबार, मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

न्यूज़UP News: रामनवमी के दिन लगा जनता दरबार, मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं...

Date:

लखनऊ। आज रामनवमी के दिन गोरखुपर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना और इन समस्याओं को तुरंत ही निस्तारित करने के आदेश भी अधिकारियों को मौके पर ही दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर इस समय गोरखपुर में गोरखधाम मंदिर में हैं। उन्होंने आज रामनवमी के दिन गोरखपुर में लगे जनता दरबार में पीड़ितों की फरियाद सुनीं।

Read also: यूपी में बिजली कंपनियों ने किया हजारों करोड़ रुपये का घोटाला! 

आज सुबह गोरखनाथ मंदिर हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार लगा। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि हर परेशान व्यक्ति की समस्या का समाधान होना चाहिए।  
इस दौरान अधिकांश लोग जमीन विवाद के मामले लेकर पहुंचे। कुछ ने अपने इलाज के लिए रुपये की सहायता भी मांगी।

मुख्यमंत्री ने आज जनता दरबार में सौ से अधिक लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निदान के लिए अधिकारियों से बात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों को जमीन समस्या का समाधान जल्द करने के निर्देश दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...