Jammu and Kashmir में विवेचना कर लौट रहे सब इंस्पेक्टर की मेरठ में निधन

न्यूज़Jammu and Kashmir में विवेचना कर लौट रहे सब इंस्पेक्टर की मेरठ...

Date:

मेरठ। अलीगढ़ जिले की कोतवाली खेर में तैनात सब इंस्पेक्टर का मेरठ में निधन हो गया। अलीगढ़ कोतवाली खेर में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार जम्मू कश्मीर से एक विवेचना करने लौट रहे थे इसी दौरान उनका मेरठ में  निधन हो गया।

बताया जाता है कि विवेचना कर वापस लौट रहे सब इंस्पेक्टर के सीने के में दर्द उठा और उनको उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान कोतवाली खैर में तैनात दरोगा प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया।

Also read: कार-बाइक की भीषण टक्कर में चार की मौत

आज रविवार की सुबह इस दर्दनाक खबर को सुनने के बाद जहां कोतवाली क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को इस खबर को झकझोर दिया। वहीं पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टर  प्रदीप कुमार के निधन से शोक की लहर दौड़ गई।

अलीगढ़ जिले की कोतवाली खैर की अरनी पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जब सबइंस्पेक्टर प्रदीप कुमार जम्मू कश्मीर में विवेचना करने के लिए गए थे। जम्मू कश्मीर से लौटने के दौरान रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद आनन-फानन में उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद इलाज के दोरान सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार निधन हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related