विंध्याचल पहुंचे Deputy CM Keshav Prasad Maurya ने कहा,एमएलसी चुनाव में भाजपा को मिलेगी एतिहासिक विजय

न्यूज़विंध्याचल पहुंचे Deputy CM Keshav Prasad Maurya ने कहा,एमएलसी चुनाव में भाजपा को...

Date:

मिर्जापुर। विंध्याचल पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने माँ विंध्यवासनी के दर्शन-पूजन किए। नवरात्र में दूसरी बार विंध्याचल पहुंचे डिप्टी सीएम ने सपरिवार माँ विंध्यवासनी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता हासिल होगी। मिर्ज़ापुर-विंध्याचल में नवरात्र के अंतिम दिन अष्टमी पर माँ विंध्यवासनी के दर्शन-पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने माँ विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन किया। सपरिवार पहुंचे डिप्टी सीएम ने नवरात्र में दूसरी बार माँ विंध्यवासनी दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले वह नवरात्र के पहले दिन माँ विंध्यवासनी दरबार में दर्शन-पूजन कर माँ का आशीर्वाद लिया था। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि दूसरी बार माँ के दर्शन का सौभाग्य मिला है।

Read also: MLC Elections: दावेदारों की किस्मत कैद, 12 को आएंगे परिणाम

पार्टी को भी और मजबूती मिले माँ से यही कामना किया है। वहीं डिप्टी सीएम ने विधान परिषद के चुनाव पर कहा कि  ऐतिहासिक विजय विधानपरिषद में प्राप्त करेंगे। शिवपाल यादव पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई कमजोर पार्टी है क्या जो किसी को लेने से मजबूत होना है। गोरखपुर मंदिर हमले पर कहा कि बहुत बड़ी घटना है उस घटना के जांच की प्रक्रिया जारी है। अखिलेश यादव का जो बयान है वह बयान निश्चित तौर से बहुत ही घटिया और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। इस प्रकार की कोई घटना हो जब उसकी जांच उच्च स्तर की हो रही हो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को इस प्रकार के बयान देना शोभा नहीं देता है। अखिलेश यादव जी से लोग ऐसी अपेक्षा अब नहीं करें क्योंकि वह पहले ही आतंकवादियों की मुकदमा वापस लेने का काम किए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related