CM नीतीश ने किया पटना Airport पर गृहमंत्री का स्वागत तो गरमाई बिहार की सियासत

न्यूज़CM नीतीश ने किया पटना Airport पर गृहमंत्री का स्वागत तो गरमाई...

Date:

पटना। बिहार की सियासत इस दिनों गर्मी में और भी गरमा गई है। पहले तो मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल होकर बिहार में भूचाल ला दिया। उनके इस तरह राबडी की रोजा इफ्तार में शामिल होने से एनडीए छोटने की अटकलें शुरू हो गई थी।

Read also: एनजीटी के आदेश के बाद अलीगढ़ में बूचड़खाना बंद

लेकिन आज ठीक इसके उलट सीएम नीतिश कुमार पटना एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत को पहुंच गए तो सियासत और गरमा गई। रोजा इफ्तार पार्टी में नीतीश के शामिल होने के बाद हर कोई उनके महागठबंधन वापसी की बात करने लगे थे। लेकिन जब वे आज गृहमंत्री की अगवानी के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो अफवाहों का दौर और तेज हो गया। वीर कुंवर सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के बाद सीएम नीतीश ने तमाम अटकलों को यह कहकर खत्म कर दिया कि यह सब आधारहीन है। 

आज पटना एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत को पहुंचे नीतीश ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए यह आम बता होगी लेकिन नीतीश कुमार के लिए नहीं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह पहला मौका है जबकि वे खुद किसी केंद्रीय मंत्री के स्वागत के एि एयरपोर्ट पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टियों में लोगों को आमंत्रित किया जाता है। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। हम भी रोजा इफ्तार पार्टी रखते हैं तो सभी को बुलाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...