उप्र MLC चुनाव 2022 : दोपहर 12 बजे तक 74 प्रतिशत मतदान

न्यूज़उप्र MLC चुनाव 2022 : दोपहर 12 बजे तक 74 प्रतिशत मतदान

Date:

मेरठ। मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी चुनाव 2022 के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मेरठ में वोट डालने के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए है। दोपहर 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत 74 तक पहुंच गया था। मेरठ गाजियाबाद सीट पर कांटे की टक्कर में भाजपा के धमेंद्र भारद्वाज और गठबंधन प्रत्याशी सुनील रोहटा मैदान में हैं। आज दोनों ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो जाएगा। मेरठ गाजियाबाद एमएलसी चुनाव के लिए मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत जनपद के पांच सांसद, चार मंत्री के अलावा 18 विधायक और चार जिला पंचायतों के अध्यक्षों के अलावा ब्लाक प्रमुखों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस बार किस महानगर-ब्लॉक-नगर पालिका से कितने वोट पड़े,किसको कितने मिले। इसको लेकर दोनों ही प्रत्याशियों की नजर है।

Read also: BSP के लिए मोर्चा संभालेंगे मायावती के भतीजे Akash Anand, जानिये क्या है पूरा मामला

मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी चुनाव में दिग्गजों पर भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी है। मेरठ से भाजपा के तीन सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर और राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम के अलावा उप्र भाजपा सरकार में मंत्री सोमेंद्र तोमर,मंत्री दिनेश खटीक, विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल और हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और 12 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हैं।

वहीं दूसरे खेमे में सिवालखास से गुलाम मोहम्मद,किठौर विधायक शाहिद मंजूर और सरधना से अतुल प्रधान गठबंधन के विधायक के रूप में कमान संभाले हुए हैं। जिले में 12 ब्लॉक प्रमुख भाजपा से हैं। ऐसे में यहां पर भाजपा पर ज्यादा जिम्मेदारी है। बागपत में सांसद सत्यपाल सिंह और तीन विधायकों में से दो भाजपा से हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रालोद से हैं। छह ब्लॉक प्रमुख में तीन गठबंधन और तीन भाजपा के हैं।

वहीं गाजियाबाद में सांसद जनरल वीके के अलावा मेयर और पांच विधायक और एमएलसी सभी भाजपा के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और चारों ब्लॉक प्रमुख भाजपा से हैं। हापुड़ में तीन विधायक भाजपा से हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा से हैं। ऐसे में भाजपा के सभी धुरंधरों को अपनी काबिलियत भी साबित करनी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...