लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में हमले के आरोपी आतंकी मुर्तजा से पूछताछ में करीब 40 संदिग्ध रडार पर आए हैं। इनमें से कई के नंबरों पर सर्विलांस पर लगाया गया है। अहमद मुर्तजा अब्बासी इस समय एटीएस रिमांड पर है। एटीएस ने रिमांड पर लेने के बाद सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। आतंकी मुर्तजा के मोबाइल और लैपटाप से एटीएस को बड़ी सफलता मिली। एटीएस मुर्तजा अब्बासी के नजदीकियों को खंगाल रही है। अहमद मुर्तजा अब्बासी से हुई पूछताछ में अब तक तथ्यों के आधार पर एटीएस एक दर्जन युवकों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं 40 के करीब संदिग्ध एटीएस के रडार पर हैं।
Read also: Uttar Pradesh News: Gorakhnath मंदिर हमले के बाद आज से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तीन दिवसीय दौरे पर
गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से लगातार आज तीसरे दिन भी एटीएस कार्यालय पर पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान पूछताछ में मुर्तजा के मोबाइल से संदिग्ध नम्बर मिले। इन नंबरों के आधार पर ही एटीएस ने एक लिस्ट बनाई है। जिसमें 40 लोगों के नाम शामिल है। इन सभी 40 लोगों से पूछताछ के लिए एटीएस और एसटीएफ की टीमें लगाई गई है। इसके अलावा प्रदेश के सात जिलों से अभी तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी से पूछताछ जारी है। इनमें देवबंद से पकड़ा गया युवक भी शामिल है। आतंकी मुर्तजा का बैंक एकाउंट भी एटीएस खंगाला रही है। बैंक एकाउंट की छानबीन करने के बाद अब तक हुए ट्राजेक्शन से पता चलता है कि इसके खातों से आइएसआइएस के आतंकियों को पैसा ट्रांसफर हुआ है। मुर्जता के खातों से नेपाल के बैंकों द्वारा सीरिया के बैंक खातों में धनराशि भेजी गई। एटीएस मुर्तजा अब्बासी के टेरर फंडिंग में शामिल होने की जांच कर रही है।

