इस बार न्यू ईयर थोड़ा अगल होग इसलिए कुछ देशों में सेलिब्रेशन ऑनलाइन होगा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने न्यू इयर सेलिब्रेशन पर किसी तरह की बंदिश नहीं लगाी है। आइए जानते हैं कि दुनिया के अहम शहरों में 2021 के स्वागत में कैसे-कैसे जश्न होंगे।
थाईलैंडः

थाइलैंड के नए साल के सेलिब्रेशन का प्लान तैयार किया है, भीड़ को टुकड़ों में बांटकर अलग जोन में डायवर्ट किया जाएगा। सेलिब्रेशन में शामिल होने वाले लोगों के पास कोविड-19 ट्रैकर एप होना जरूरी है, जिससे आसपास संक्रमण का अलर्ट मिले।
न्यूजीलैंडः

न्यूजीलैंड दुनिया का इकलौता शहर है, जहां नए साल की शुरुआत बिना किसी पाबंदी के हो रही है। वजह है यहां का मैनेजमेंट। कोरोना काबू करने में सरकार और प्रशासन का बेहतरीन मैनेजमेंट व जनता की जागरुकता है।
स्कॉटलैंडः

स्कॉटलैंड ने लोगों के मनोरंजन के लिए ऑनलाइन प्रोग्राम्स की तैयारी कर ली गई है। 28 दिसंबर से इसका लाइव टेलीकास्ट शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा यहां ड्रोन शो ऑर्गनाइज किए जाएंगे, जिसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
अमेरिकाः

24 घंटे जगमगाने के लिए मशहूर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 31 दिसंबर की रात भीड़ नहीं दिखेगी। लोग वर्चुअली न्यू ईयर काउंटडाउन व बॉल ड्रॉप देख सकेंगे। टाइम्स स्क्वायर का पेनोरोमिक व्यू दिखाने के लिए डोम तैयार किए गए हैं।

