Site icon Buziness Bytes Hindi

Netflix New Plan: Netflix का ये नया प्लान है सबसे सस्ता, लेटेस्ट फिल्मों का ले सकेंगे आनंद!

Netflix New Plan

टेक डेस्क। Netflix New Plan – Netflix ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान को एड प्लान के साथ मार्केट में लॉन्च कर दिया है, ये प्लान अन्य प्लांस की तुलना में काफी सस्ता होगा। लेकिन अभी इसे चुनिंदा देशों में लॉन्च किया है, ऐसे में हर देश के यूजर इस प्लान का आनंद नहीं उठा सकते।

इस प्लान के साथ कुछ समस्या भी है, इसकी कीमत कम रखी गई है ऐसे में यूजर्स को एड देखने पड़ेंगे साथ ही कुछ फ़िल्में और टीवी शो देखने को नहीं मिलेंगे। यह सस्ता प्लान है ऐसे में कंपनी कुछ टीवी शोज और फिल्मों को इस पर उपलब्ध नहीं करवाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, बेसिक प्लान और नए बेसिक प्लान सब्सक्रिप्शन में ज्यादा अंतर नहीं है। बस नए प्लान में प्रचार देखने को मिलेंगे और कुछ फिल्में और टीवी शोज नए प्लान में आपको नहीं दिए जाएंगे। बाकी आपको ज्यादा फर्क पता नहीं चलेगा।

इस प्लान को सब्सक्राइब करने के लिए पहले बेसिक एड प्लान के साथ साइन अप करना होगा, बता दे ये प्लान ऑस्ट्रेलिया के साथ ही ब्राज़ील, जर्मनी, इटली, कोरिया, यूनाइटेड किंग्डम, यूनाइटेड स्टेट्स, कैनेडा और मेक्सिको जैसे देशों में उपलब्ध होगा। प्लान 6.99 डॉलर के हिसाब से हर महीने उपलब्ध करवाया जाएगा।

Exit mobile version