हम यहां लेकर आये है उन भारतीय शो की सूची जिनकी अनूठी कहानी और कथानक ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। इन शोज ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर खूब धमाल मचाया और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आइये डाले इन शोज पर एक नजर।
Read also: नेटफ्लिक्स ने ख़रीदा सूर्यवंशी मूवी को, जाने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की तारीख
आर्या – डिज्नी+हॉटस्टार
यह क्राइम-थ्रिलर ड्रामा सीरीज़ इस बारे में है कि कैसे आर्या, एक स्वतंत्र महिला अपने परिवार की रक्षा के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश करती है और माफिया गिरोह में शामिल होकर अपने पति की हत्या का बदला लेती है।
मिर्जापुर-अमेज़न प्राइम वीडियो
रिलीज होते ही यह सीरीज काफी सेंसेशन बन गई थी। मिर्जापुर के फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो की कहानी मिर्जापुर की क्राइम वर्ल्ड के बारे में है जिसने लोगो के बीच काफी प्रसिद्धि हासिल की।
दिल्ली क्राइम-नेटफ्लिक्स
यह सीरीज दिल्ली में होने वाली आपराधिक गतिविधियों के बारे में है। शो का पहला सीजन निर्भया रेप केस पर केंद्रित था।
स्कैम 1992 -सोनी लिव
2020 के सबसे बड़े शो में से एक, स्कैम 1992 हंसल मेहता द्वारा निर्देशित है जो भारतीय स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन को प्रदर्शित करता है।
द फैमिली मैन- अमेज़न प्राइम वीडियो
मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन ने अपनी मनोरंजक कहानी से लोगो को काफी आनंद का अनुभव करवाया और उन्हें सीट से जोड़े रखा। यह शो एक पुलिस वाले के बारे में है जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने में कामयाब होता है।
Read also: हिना की हॉटनेस से परेशान फैन ने केस कर देने की बात
सेक्रेड गेम्स- नेटफ्लिक्स
यह क्राइम थ्रिलिंग टीवी सीरीज विक्रम चंद्रा के 2006 के उपन्यास पर आधारित है जिसमे सैफ अली खान मुख्य भूमिका में है। इस सीरीज की कहानी एक पुलिस अधिकारी के ऊपर है जिसे एक गैंगस्टर का फोन आता है और उसे 25 दिनों को बचाना होता है।

