Nepal Tara Air Plane: नेपाली विमान का एटीसी से टूटा संपर्क, लापता विमान में चार भारतीय समेत 22 लोग सवार

नेशनलNepal Tara Air Plane: नेपाली विमान का एटीसी से टूटा संपर्क, लापता...

Date:

नई दिल्ली। नेपाल के तारा एयर का एक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद लापता हो गया। विमान में चार भारतीयों सहित 22 लोग सवार हैं। विमान का एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसके बाद से विमान का कुछ पता नहीं है। विमान पर चालक दल सहित कुल 22 लोग सवार हैं। फ्लाइट पोखरा से जॉमसम की उड़ान पर थी। विमान ने आज सुबह 9:55 बजे पोखरा से उड़ान भरी, इसे 10:20 बजे लैंड करना था।  लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक विमान से संपर्क नहीं हो पाया है। लापता विमान ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट है। मीडिया के अनुसार लापता विमान में चार भारतीय और तीन जापानी भी हैं। बाकी लोग नेपाल के हैं। बताया है कि विमान में चालक दल सहित 22 यात्री थे। तारा एयर के प्रवक्ता ने बताया है कि फ्लाइट पर कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, सह-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा भी सवार हैं।

Read also: Aligarh News Today: अलीगढ़ कॉलेज में प्रोफेसर खालिद ने पढ़ी नमाज,हिंदू संगठन बोले- ‘एक्शन लो, वरना पढ़ेंगे हनुमान चालीसा ’

नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि के अनुसार लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर को तलाशी के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
जॉमसोम हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जोमसोम के घासा में एक तेज आवाज सुनी है। हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई ।  फिलहाल हेलीकॉप्टर भेजा गया है। जहां इस जहाज से आखिरी बार संपर्क हुआ था।  कहा जा रहा है कि विमान से आखिरी संपर्क लेटे पास के आसपास हुआ था। पोखरा हवाई अड्डे के प्रमुख बिक्रम राज ने पुष्टि की है कि जहाज टावर के संपर्क से बाहर चला गया। एक अधिकारी ने बताया कि जहाज एक बार धौलागिरी हिमालय से लौट आया और उसके बाद से संपर्क में नहीं है। फ्लाइट की तलाश की जा रही है। हेलीकॉप्टर गश्त कर प्लेन की तलाश कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related