नीट यूजी रिजल्ट: 1563 उम्मीदवारों का रद्द होगा स्कोर कार्ड, दोबारा परीक्षा का विकल्प

एजुकेशननीट यूजी रिजल्ट: 1563 उम्मीदवारों का रद्द होगा स्कोर कार्ड, दोबारा परीक्षा...

Date:

नीट यूजी रिजल्ट 2024 मामले में दायर 3 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद के बाद शीर्ष अदालत अपने आदेश में कहा कि 23 जून को दोबारा परीक्षा होगी और 30 जून को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसलिए 6 जुलाई से शुरू होने वाली काउंसलिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि 1563 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने का फैसला लिया गया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। केंद्र ने कहा था कि इन 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश दिया है।

एडवोकेट जे साई दीपक ने कहा कि हम मनमाने तरीके से ग्रेस मार्क्स देने और अनुचित तरीके अपनाने के खिलाफ हैं। यह कहना होगा कि यह यहां लंबित याचिका के नतीजों के अधीन है अन्यथा यह फेल हो जाएगा। एनटीए की ओर से एडवोकेट कनु अग्रवाल ने कहा कि 12 जून को हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

समिति का मानना ​​है कि 1563 उम्मीदवारों को दोबारा नीट परीक्षा देनी होगी। 1563 अभ्यर्थियों को जारी किए गए सभी स्कोरकार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जो अभ्यर्थी इस दोबारा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें बिना ग्रेस मार्क्स के अंक दिए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब आप कहते हैं कि उनके पास उपस्थित न होने और स्कोरकार्ड रद्द करने का विकल्प है, तो इसमें कुछ विसंगति है। जिस पर एनटीए के वकील अग्रवाल ने कहा कि जो उपस्थित नहीं होंगे, उनके पास बिना क्षतिपूर्ति अंकों के उनके मूल अंक होंगे, लेकिन 1563 को फिर से परीक्षा में शामिल होने का विकल्प मिलेगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG 2024 के कुल 1563 अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड रद्द करने का फैसला किया गया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। केंद्र ने कहा कि इन 1563 छात्रों को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल वो भ्यर्थी ही दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनका समय कम कर दिया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि यहां क्लैट के फैसले को लागू नहीं किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...