NEET PG 2022: कभी भी जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, जानें कैसे करेंगे डाउनलोड

एजुकेशनNEET PG 2022: कभी भी जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, जानें...

Date:

राष्ट्रीय सह पात्रता परीक्षा यानी NEET 2022 के प्रवेश पत्र किसी भी वक्त जारी किये जा सकते हैं, वहीं यह प्रवेश पत्र बोर्ड ऑनलाइन माध्यम से जल्द ही जारी करेगा। जानकारी के अनुसार बोर्ड इस परीक्षा के प्रवेश पत्र nbe.edu.in पर जारी करेगा, जहाँ से छात्र इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

दूसरी तरह इस परीक्षा का आयोजन 21 मई 2022 को सुनिश्चित किया है, इसकी तिथि में बदलाव की माँग शुरू से कर रहें हैं, लेकिन अभी तक इसकी तिथि में बदलाव नहीं हुआ है। वहीं इस परीक्षा को देशभर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित किया जाना है, जिसके लिये बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसमें प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही इस परीक्षा में कोविड गाइडलाइन का पालन भी किया जायेगा। 

ऐसे होगा प्रवेश पत्र डाऊनलोड, यह है बेहतर तरीका-

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट करके यहाँ स्थिति को जाँचे। 
  • इस वेबसाइट में एक सेक्शन NEET PG 2022 का मिलेगा, उसमें क्लिक करके अंदर प्रविष्ट करें। 
  • इसके बाद प्रवेश पत्र से संबंधित एक लिंक को देखें, इसके बाद आप एक नये पेज पर पहुँच जायेंगे। 
  • यहाँ माँगी जा रही जानकारी को दर्ज करके आप लॉगिन करें, इसके बाद आपको प्रवेश पत्र प्राप्त हो जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related