लाइफस्टाइल डेस्क। Men Summer Skincare – जब भी त्वचा की देखभाल की आती है तो हमेशा महिलाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है , लेकिन चाहे महिलाएं हों या फिर पुरुष दोनों को ही अपनी त्वचा की देखभाल करनी चाहिए। आज हम महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए 3 ऐसे फेस पैक्स लाए है, जो गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट है। चलिए फिर जानते हैं।
Read also: Aam Panna Benefits: जाने आम पन्ना के बेमिसाल फायदों के बारे में!
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी गर्मियों में काफी सही मानी जाती है, आप बस उसमे गुलाब जल मिला दें और इस पेस्ट को गालों, माथे और गर्दन पर लगाएं। अगर आपकी दाढ़ी है तो उसके ऊपर भी लगा सकते हैं। सूखने पर पानी से धो लें, आपका चेहरा रिफ्रेश हो जाएगा और उस पर ग्लो नज़र आएगा।
कॉफी पैक
कॉफी पैक बनाने के लिए दानेदार कॉफी का इस्तेमाल न करें, अच्छा पिसा हुआ कॉफी पाउडर लें और कोको पाउडर मिला लें। फिर थोड़ा दूध मिलाकर इसे फेंट लें। इसे अच्छे से लागए और सूखने पर पानी से धो लें। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फेस पैक है, काफी लाभदयक है।
Read also: Apple Face Mask DIY: एपल से तैयार करे ये फेस मास्क, आएगा निखर!
नींबू और शहद का पैक
इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच नींबू का जूस और एक चम्मच शहद अच्छी तरह मिला लें। फिर त्वचा पर लगाएं, थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। ये पैक गर्मियों में बेस्ट माना जाता है।

