सबसे दूर थ्रो के साथ नीरज पहुंचे फ़ाइनल में, विनेश ने कुश्ती में किया कमाल

फीचर्डसबसे दूर थ्रो के साथ नीरज पहुंचे फ़ाइनल में, विनेश ने कुश्ती...

Date:

भारत के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा जब पेरिस ओलम्पिक खेल गाँव पहुंचे तो उन्होंने वहां पर जाते ही दुनिया को एक सन्देश दिया था और लिखा था “समय आ गया है” और इसकी झलक उन्होंने आज ज्वेलिन मुकाबलों के क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बना ली है। ये उनका इस साल का सबसे बेस्ट थ्रो भी रहा. नीरज के साथ सीधे फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करने वालों में नीरज के मित्र और पडोसी पाकिस्तान के अरशद नदीम भी अपने पहले प्रयास में क्वालीफाई कर गए। दिलचस्प बात ये है कि नीरज इस थ्रो के साथ अपने करियर बेस्ट थ्रो के काफी करीब पहुंच गए। गौरतलब है कि नीरज का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर है और जिस अंदाज में उन्होंने पेरिस ओलंपिक में अपना खेल दिखाया है।

नीरज चोपड़ा ही नहीं पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने भी पेरिस ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में गजब का प्रदर्शन किया। अरशद नदीम ने 86.59 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल मुकाबले में 8 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के ये दोनों एथलीट भिड़ते नजर आएंगे। नीरज के बाद कुश्ती में 50 KG कैटेगोरी में विनेश फोगाट ने कमाल कर दिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की ख‍िलाड़ी ओक्साना लिवाच को 7-5 से करारी शिकस्त देकर सेमीफइनल में प्रवेश किया और अब सिर्फ एक और मुकाबले में जीत उनका ओलम्पिक मैडल पक्का कर देगी, ये मुकाबला आज रात ही खेला जायेगा। लेकिन इससे पहले उन्होंने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यूई सुसाकी के खिलाफ सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जापानी पहलवान को 3-2 से हरा दिया। सुसाकी की यह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली हार थी।

विनेश ने मुकाबले के दूसरे दौर में सनसनीखेज बदलाव किया। उन्होंने दो तकनीकी अंक हासिल किए, जिससे उन्हें बढ़त मिली और मुकाबला अंततः 3-2 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ। विनेश के अंक को जापानी पहलवान ने चुनौती दी, जो असफल रही। इसके बाद विनेश ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा और महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराया। भारतीय पहलवान ने मुकाबले की मजबूत शुरुआत की और पहले दौर में दो तकनीकी अंक हासिल किए। लिवाच ने वापसी करने की कोशिश करने से पहले विनेश ने दो और अंक जोड़े। दूसरे पीरियड में मुकाबला काफ़ी नज़दीकी रहा, लेकिन विनेश ने आख़िरकार 7-5 से मुक़ाबला जीत लिया और सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related