US Visa: भारत के करीब आने की चाहत में 1.25 लाख छात्रों को अमेरिका ने जारी किया वीजा

इंटरनेशनलUS Visa: भारत के करीब आने की चाहत में 1.25 लाख छात्रों...

Date:

वाशिंगटन। भारत के करीब आने की चाहत में अमेरिका ने इस बार 1.25 लाख भारतीय छात्रों को वीजा जारी किया है। इससे पुराने सभी रिकार्ड टूट गए हैं। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता नेड प्राइस ने जानकारी दी है। भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा बैकलॉग जारी करने में देरी का उत्तर देते हुए प्राइस ने कहा कि इसमें देरी हुई है। भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने एकल में जारी गए छात्र वीजा की संख्या के लिए पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया। वित्तीय वर्ष 2022 में अमेरिका ने 1.25 लाख छात्र वीजा जारी किए।

नेड प्राइस ने जानकारी दी कि कुछ आवेदकों को अभी विस्तारित वीजा प्रतीक्षा समय का सामना करना पड़ेगा। हम वीजा साक्षात्कार नियुक्ति प्रतीक्षा समय को जल्दी पूरा करने का प्रयास करेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

प्राइस ने कहा कि हम गैर-आप्रवासी यात्रियों को वैध यात्रा सुविधा देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और प्रशासन के लक्ष्य के लिए समय पर वीजा जारी करना महत्वपूर्ण है।

वीजा प्रक्रिया में तेजी के लिए भर्ती दोगुना

नेड ने कहा कि वीजा प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अमेरिकी विदेश और सेवा कर्मियों की भर्ती को दोगुना किया है। वीजा प्रसंस्करण अनुमान से अधिक तेजी से ठीक हुआ है। आने वाले समय में हम कोरोना महामारी से पहले के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related