केजरीवाल ने क्यों जताई मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी की आशंका?

नेशनलकेजरीवाल ने क्यों जताई मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी की आशंका?

Date:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल केंद्र सरकार से बहुत नाराज़ हैं. उनके स्वास्थ्य मंत्री इन दिनों जेल में हैं और उनके सबसे करीबी मंत्री मनीष सिसोदिया भी निशाने पर हैं. केजरीवाल ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई है. केजरीवाल ने दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक का अभिनव आईडिया लाने वाले और दिल्ली के सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से भी अच्छा बनाने वाले हमारे मंत्री इन लोगों को चोर नज़र आते हैं. केजरीवाल आज मानसून सत्र के दुसरे दिन विधानसभा के सत्र को सम्बोधित कर रहे थे. 

केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस देश बल्कि पूरी दुनिया को मोहल्ला क्लिनिक की अवधारणा देने वाले सत्येंद्र जैन को जब गिरफ्तार किया गया वह एक काला दिन था. उन्हें भले ही मोदी सरकार ने जेल में डाल दिया लेकिन अब भी वो लोगों के चहीते हैं, लोग अब भी उन पर विश्वास करते हैं. केजरीवाल ने सरकार में नंबर दो मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की भी आशंका जाहिर की. उन्होंने कहा कि AAP सरकार के मंत्री विधायक और कार्यकर्ताओं बहजपा से नहीं डरते, वह सभी से जेल जाने के लिए तैयार रहते हैं. 

Read also: Navy Agniveer Recruitment 2022: नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में होंगी 20 प्रतिशत महिलाएं

केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष में बैठे भाजपा वाले धमकी दे रहे कि अगस्त में मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मैं उनसे पूछता हूँ कि क्या वह चोर दिखते हैं? उन्होंने दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य बनाया है. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा शासित 19 राज्यों के स्कूल एक तरफ और दिल्ली की AAP सरकार के स्कूल एक तरफ. केजरीवाल ने कहा ED ने पिछले हफ्ते हमारे एक कार्यकर्ता से घंटों पूछताछ की. मैं बता देना चाहता हूँ कई आम आदमी पार्टी का नेता और कार्यकर्ता ईडी वीडी से नहीं डरता।  ल्ली वालों से बदला निकाल रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related