Horoscope Today 5 July 2022: मिथुन,तुला राशि वालों को ​आज मिलेंगे अच्छे मौके

धर्मHoroscope Today 5 July 2022: मिथुन,तुला राशि वालों को ​आज मिलेंगे अच्छे...

Date:

मेष (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। इसलिए संभलकर कार्य करना होगा। किसी भी निर्णय को सतर्क होकर ही लें। परिवार में कोई वाद-विवाद पनपे,तो उसमें दोनों पक्षों की बातों को सुनना बेहतर रहेगा। यदि किसी कानूनी पचड़े में लगे हुए थे,तो वह आज परेशानी बन सकता है।  किसी वरिष्ठ अधिकारी से बहसबाजी नहीं करनी है। 

वृष (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन वालों को संयम बनाकर रखना होगा। तभी लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में यदि समस्याएं आ रही थी,तो उन समस्याओं को लेकर अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। 

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक वाला है। नौकरी वाले लोगों के लिए बेहतर रहेगा। वह अपने कार्य को समय से पहले कर लेंगे। अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में अपने पार्टनर की बातों से नाखुश रहेंगे। जीवनसाथी के करियर में तरक्की को देखकर मन प्रसन्न रहेगा। किसी नई योजना में निवेश करने से पहले सलाह मशवरा करना होगा।

कर्क (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में छुट्टी लेने में कुछ समस्या होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है,नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। राजनीति दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। यदि किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करना पड़े तो चल व अचल पहलुओं को जांच लें।

Read also: Daksheshwar Mahadev Mandir: पुरे सावन अपनी ससुराल में स्वयं विराजमान रहते है भगवान् भोलेनाथ

सिंह (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक होगा। छोटे व्यापारी किसी डील के फाइनल होने पर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में नामकरण आदि का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। व्यापार में उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आज किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। किसी मनवांछित इच्छा पूरी होगी। यदि किसी भूमि, वाहन,दुकान,मकान  आदि को लेना चाहते हैं तो वह इच्छा पूरी होती दिख रही है। किसी व्यक्ति के ऊपर से भरोसा बना हुआ था तो वह सही साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अपने मन की बात लोगों के सामने रखने से बचना होगा। नहीं तो इसका फायदा उठा सकते हैं।  व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। जिसके वह नाराज हो सकती हैं।

तुला (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। लेकिन संयम बनाए रखना होगा। फिर भी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के बुरे व्यवहार के कारण परेशानी होगी। भविष्य में परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई फैसला लिया था तो उसके लिए शाबाशी मिल सकती है। 

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मीठी वाणी का प्रयोग करके काम आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। किसी सीधे व सरल मार्ग को चाहे तो आपके लिए वही सही है। यदि कोई विपरीत समाचार सुनने को मिले तो उसमें संभलकर रहना होगा। नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। कोई परिचित परेशानी का कारण बन सकता है। मॉ को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। 

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी के चक्कर में पड़कर धन को नष्ट करने से बचना होगा। कोई मित्र गलत सलाह दे सकता है,इसलिए किसी भी निवेश संबंधी काम से बचना होगा। माताजी को  कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। जो परेशानी का कारण बनेगा। 

मकर (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जिसके कारण बाद में थकान का अनुभव होगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। छुट्टी के बावजूद अपने घर के काफी सारे कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। जिसमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। 

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला है। लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिलती दिख रही है। दूसरों के कामों में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। नहीं तो लोग इसे स्वार्थ समझेंगे। यदि किसी से उधार लेंगे,तो वह आसानी से मिल जाएगा। लेकिन मन में कुछ उलझनें बनी रहेंगी। जिनको परेशान होंगे। नौकरी की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

मीन (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। धन कमाने के कई रास्ते होंगे। लेकिन उनमें से सही को पहचानकर उस पर आगे बढ़ना होगा। कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी। माता द्वारा कोई कार्य सौंपा जाएगा। जिसे समय रहते पूरा करना होगा। यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो वह बढ़ सकता है।

रेसिपीज के अलावा देश दुनिया के Hindi Samachar से जुड़े रहने के लिए हमे रोजाना फॉलो करे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related