Parliament: हंगामों की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, विपक्ष का जोरदार हंगामा

नेशनलParliament: हंगामों की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, विपक्ष का जोरदार हंगामा

Date:

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण हंगामों की भेंट चढ़ गया। आज सदन में सत्ता और विपक्ष के हंगामा के बीच एक बार फिर कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। बता दें कि संसद का बजट सत्र अब पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया है। आज सोमवार को भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही और हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दरअसल पहले राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर सदन में हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग पर अड़ा है। वहीं विपक्ष सरकार को राहुल गांधी और अदाणी मामले पर घेरने की कोशिश कर रहा है।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि कांग्रेस ड्रामा करके न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। मैं इसकी आलोचना करता हूं। अगर अदालत ने किसी को दोषी करार दिया है तो यह ड्रामा न्यायपालिका पर दबाव बनाने की ही कोशिश है। कांग्रेस पार्टी में एक परिवार को देश से बड़ा माना जाता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि वह अपने नेता राहुल गांधी के साथ जा रहे हैं। ऐसे में न्यायपालिका पर दबाव डालने वाली जैसी क्या बात है। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा पश्चिम बंगाल और बिहार में हंगामा करा रही है। लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से अभी तक कोई अपील नहीं की गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत पिछड़ों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। पहले पीवी नरसिम्हा राव, पी चिदंबरम, डीके शिवकुमार भी जेल गए। तब उनके साथ कितने कांग्रेस के लोग गए थे। क्या एक परिवार देश से बड़ा है। बता दें कि आज छुट्टियों के बाद सोमवार को संसद की कार्यवाही फिर शुरू हुई थी। लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...