नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के तमाम राज्यों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज 24 मार्च को राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होगी। इसी के साथ, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में 25 मार्च से बारिश का दौर जारी हो सकता है।
25 से 27 मार्च तक इन राज्यों में बारिश हो सकती है। दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। 25 और 26 मार्च की बात करें तो आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया जा सकता है। आज लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, दोपहर के समय लखनऊ में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं, अगर 25 मार्च की बात करें तो लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसी के साथ ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। इन राज्यों में भी बारिश मौसम विभाग की मानें तो जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में भी आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। इनमें से कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Today weather update: देश के इन हिस्सों में गरज के साथ बारिश के आसार
Date:

