Jahangirpur Violence : हनुमान शोभा यात्रा मस्जिद के पास पहुंचते ही सामने आया ये शख्स और फिर शुरू हो गई हिंसा

नेशनलJahangirpur Violence : हनुमान शोभा यात्रा मस्जिद के पास पहुंचते ही सामने...

Date:

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हनुमान शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा की अब परते खुलकर सामने आ रही हैं। इस हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें 9 नामजद लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

Also Read : UP News : अखिलेश यादव ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर योगी सरकार को घेरा 

जहांगीरपुरी क्षेत्र में गत शनिवार हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में भड़की हिंसा मामले में एक और नया मोड आया है। चौकाने वाली जानकारी सामने आई है कि शोभा यात्रा पर पथराव और फायरिंग की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। कहां से क्या करना है इसकी जानकारी मात्र कुछ लोगों को थी। इन सबको अंसार नाम का युवक लीड कर रहा था। 

Also Read : जहांगीरपुरी हिंसा : दिल्ली पुलिस ने अमन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की

जहांगीरपुरी थाने के इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। शोभायात्रा जैसे ही सी ब्लाक के जामा मस्जिद के पास शाम को 6 बजे पहुंची तभी अंसार नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से बहस के साथ ही उनको गालियां देने लगा। 

इसके बाद किसी ने शोभा यात्रा पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद तो हिंसा शुरू हो गई। इसी बीच अंसार नामक व्यक्ति गायब हो गया। पथराव शुरू हुआ तो शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। पुलिस अब इस अंसार नामक व्यक्ति और इसके साथियों की तलाश कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related