एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से जुड़ेंगे 1000 रेलवे स्टेशन, डाकघरों पर रेल टिकट

नेशनलएक स्टेशन एक उत्पाद योजना से जुड़ेंगे 1000 रेलवे स्टेशन, डाकघरों पर...

Date:

एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से जुड़ेंगे 1000 रेलवे स्टेशन, डाकघरों पर रेल टिकट

वैष्णव ने रामायण एक्सप्रेस जैसी भारत गौरव रेलगाड़ियों के प्रचालन का भी उल्लेख किया, जिसका विद्युतीकरण अगस्त तक पूरा किया जाना है। उस समय तक वंदे भारत का प्रचालन भी आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करते हुए प्रधानमंत्री के विजन सरकार लोगों की सेवा करने के लिए है की भावना का पालन किया जाना चाहिए।

रेल मंत्री ने खजुराहो से वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रचालन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छतरपुर और खजुराहो में दो रेक प्वाइंट अनुमोदित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी कहा कि अब 45,000 डाकघरों से रेल टिकट प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महत्वपूर्ण स्थानों पर आरओबी आरयूबी का निर्माण किया जाएगा।

रेल मंत्री ने खजुराहो स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने के लिए उसके पुनर्विकास की भी जानकारी दी। वैष्णव ने स्थानीय प्रशासन और रेलवे के साथ मिलकर किसानों को अपनी भूमि पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

यह प्रायोजित परियोजना बुंदेलखंड से आरंभ की जाएगी। शीघ्र ही भूमि की पहचान की जाएगी। किसान मोर्चा, रेलवे और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से स्थान की पहचान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एक स्टेशन एक उत्पाद योजना का भी विस्तार किया जा रहा है जिससे कि स्टेशनों के माध्यम से स्थानीय स्तर के उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराया जा सके। इस योजना के तहत 1000 स्टेशनों को शामिल किया जाएगा, जिसमें छतरपुर स्टेशन भी होगा। उन्होंने कहा कि पन्ना के पास चूना पत्थर उद्योग महत्वपूर्ण हैं। पन्ना को रेलवे के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने खजुराहो झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सप्रेसवे के अपने दौरे के दौरान यह जानकारियां दी।

रेल मंत्री ने इस दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम योजना में किए गए कार्यों की समीक्षा की। वैष्णव ने महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर क्षेत्र की विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोक प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

–आईएएनए

जीसीबी/एसकेपी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...