Sotiganj Market : पंजाब में फैला मेरठ के सोतीगंज कबाड़ियों का नेटवर्क, पीपी के हाथ से फिसले शातिर

नेशनलSotiganj Market : पंजाब में फैला मेरठ के सोतीगंज कबाड़ियों का नेटवर्क,...

Date:

सोतीगंज के कबाड़ियों का पंजाब कनेक्शन सामने आया है। सोतीगंज के कबाड़ी पंजाब के वाहन चोरों से औने पौने दामों में वाहन खरीदते थे और फिर उसको यहां पर लाकर काट देते थे। सोतीगंज के इन शातिर कबाड़ियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने जाल बिछाया। लेकिन शातिर कबाड़ी पंजाब पुलिस यानी पीबी के हाथ नहीं लग सके और वो फरार हो गए। पंजाब पुलिस ने दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर पल्लवपुरम के पास जाल बिछाया। पंजाब पुलिस अपने साथ एक वाहन चोर को लेकर आई थी। पंजाब पुलिस ने वाहन चोर के मोबाइल से सोतीगंज के कबाड़ियों को कॉल कर बुलाया। लेकिन सोतीगंज के कबाड़ी इतने शातिर निकले कि वो पीपी की चाल को भांप गए और उसके हत्थे नहीं चढ़ सके। इसके बाद पंजाब पुलिस टीम ने सोतीगंज में दबिश दीए लेकिन कोई हाथ नहीं आया। 
पंजाब से वाहनों की चोरी करने के बाद उनको मेरठ के सोतीगंज में सप्लाई किया जाता था। पंजाब पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया था। जिसका संपर्क मेरठ के सोतीगंज के कबाड़ियों से है। वाहन चोर को रिमांड पर लेकर पंजाब पुलिस मेरठ पहुंची।

पंजाब पुलिस ने वाहन चोर के मोबाइल से एक फोन सोतीगंज के कबाड़ियों को कराया और लेनदेन की बात करने के लिए पल्लवपुरम में एक रेस्टोरेंट पर बुलाया। चार वाहन कबाड़ी रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो पंजाब पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली। इस बीच कबाड़ियों को शक हुआ और वो वहां से भाग निकले। इसके बाद पंजाब पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में उनके घर और सोतीगंज में अन्य जगहों पर दबिश दी। पंजाब पुलिस की दबिश में भी कोई नहीं मिला। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिन कबाड़ियों की पंजाब पुलिस को तलाश है। उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपियों को जेल भेजा गया था और हाल ही में सभी कबाड़ी जेल से जमानत पर बाहर आ चुके हैं।
सोतीगंज के वाहन कबाड़ियों और चोरों का कनेक्शन देश् ाके अधिकांश राज्यों में फैला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...