आखिर क्यों आज खुला हुआ है पंजाब नेशनल बैंक

बिज़नेसआखिर क्यों आज खुला हुआ है पंजाब नेशनल बैंक

Date:

व्यापार:- आज रविवार का दिन है इस दिन सभी बैंक बन्द रहते हैं लेकिन आज के दिन पंजाब नेशनल बैंक खुला हुआ है। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज के दिन देश के अलग अलग हिस्सों में पंजाब नेशनल बैंक खुले हुए हैं। बैंक के खुले होने के संदर्भ में फैसला टाॅप मैनेजमेंट की तरफ से एलआईसी के आईपीओ को लेकर लिया गया है। 

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मिले नोटिफिकेशन के अनुसार देश की सबसे बड़ी बीमा कम्पनी LIC के सबसे IPO के चलते बैंक ग्राहकों के आवेदनों की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिसके चलते 8 मई यानी रविवार के दिन पंजाब नेशनल बैंक खुली रहेगी। आज बैंक में आवेदकों के लिए IPO की समस्याओं को सुलझाया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ सब्स्क्रिप्शन 9 मई को बन्द होगा। इसका प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है। इसके अलावा कुछ ग्राहकों प्रति शेयर छूट भी दी गई है। बता दें, पीएनबी के ग्राहक किसी भी बैंक की शाखा में जाकर इस आईपीओ के लिए अप्लाई कर सकते हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related