Weather Update: तापमान में हल्की तेजी लेकिन ठंड का प्रकोप जारी

नेशनलWeather Update: तापमान में हल्की तेजी लेकिन ठंड का प्रकोप जारी

Date:

नए साल के पहले दिन से शुरू हुआ ठंड का प्रकोप अभी तक जारी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अभी और राहत मिलने वाली नहीं है। पिछले 7 दिन से बर्फीली हवाएं और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। शनिवार को भी बर्फीली हवाओं का असर रहा। हालांकि दिन में हल्की धूप निकली जिससे तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई। लेकिन शाम के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। आज रविवार को अधिकांश स्थानों पर कोहरा पड़ रहा है। शीतलहर के कारण लोग ठिठुर रहे हैं और घरों में कैद हैं।

गलन और सर्दी के साथ दिन की शुरूआत

आज रविवार को दिन की शुरूआत गलन और कोहरे के साथ हुई। कम होते तापमान में लोगों के हाथ पैर तक सुन्न हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान आज 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे पहले शनिवार को दिन का तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 6.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था।

मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की है। शनिवार की अपेक्षा आज रविवार को रात का तापमान 0.4 डिग्री तक बढ़़ा है। इसके बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ है।

कृषि अनुसंधान प्रणाली संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि पिछले 6 दिन से हालात ऐसे ही हैं। आगामी नौ जनवरी से सर्दी का असर कुछ कम होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में रबी और दलहनी फसलों के लिए बारिश जरूरी है। लेकिन अभी शीत लहर जारी है।
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में आज और 9 जनवरी को बर्फबारी की संभावना है। इससे रात के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। 12 से 18 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ और मजबूती से सक्रिय हो सकता है। जिससे बारिश की संभावना हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...