Today Share market opening: आज गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 90 अंक से नीचे गिरकर 19,875 पर पहुंच गया है। आज सुबह शेयर बाजार में सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट और निफ्टी 19,800 के नीचे खुला 21 जुलाई को आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अधिक गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स आज 670.59 अंकों की गिरावट के साथ 66,901.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 170.40 अंकों की गिरावट के साथ 19,816.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
आज प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी
प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखी गई है। सेंसेक्स 675.90 अंकों की गिरावट के साथ 66,896 के स्तर पर है। जबकि निफ्टी 465.90 अंकों की गिरावट के साथ 19,513.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
कैसा रहेगा दिन में बाजार
बीते दिनों से घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। आज ग्लोबल बाजार से कमजोर संकेतों से ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह आखिरी कारोबारी दिन बाजार धीमा रहने के संकेत हैं। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 90 अंकों से अधिक नीचे गिरकर 19,875 पर कारोबार करता दिखा।
ग्लोबल बाजार से संकेत
एशिया-प्रशांत बाजारों में शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले हैं। Nikkei सूचकांक 1 प्रतिशत अधिक तक गिर गया। साउथ कोरिया का Kospi 0.88 प्रतिशत गिरा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का ASX 0.23 फीसद गिर गया। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में 0.7 प्रतिशत और 2 प्रतिशत गिरावट आई है। Dow Jones 0.5 प्रतिशत तीनों में सबसे आगे है।
आज इन कंपनियों के पहले Q1 के जारी होंगे नतीजे
HDFC Life Insurance Company, Reliance Industries, JSW Steel, Hindustan Zinc, Atul, Aditya Vision, Ashok Leyland, Dodla Diary, CreditAccess Grameen, Ultratech Cement, Tejas Networks, Wendt (India), GNA Axles, Glenmark Lifesciences, PNB Gilts, Kabra Extrusiontechnik, Ramkrishna Forgings, Rajratan Global Wire।

