Share market Today close: बिकवाली पर सेंसेक्स 923 अंक टूटा, निफ्टी 19700 अंक नीचे

नेशनलShare market Today close: बिकवाली पर सेंसेक्स 923 अंक टूटा, निफ्टी 19700...

Date:

Share market stock market Today close update: आज गुरुवार को सेंसेक्स 440.38 अंकों की गिरावट के साथ 66,266.82 अंकों पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 118.40 अंकों की गिरावट के साथ 19,659.90 अंक पर बंद हुआ। बाजार में बिकवाली के कारण इंट्रा डे हाई से सेंसेक्स में 923 अंक की गिरावट आई है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में आज हालांकि मजबूत शुरुआत हुई थी। लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली दिखी तो सेंसेक्स में गिरावट आने लगी। जिसका नतीजा हुआ कि सेंसेक्स 440.38 की अंकों गिरावट के साथ 66,266.82 अंकों के लेवल पर आज बंद हुआ।

निफ्टी में भी 118.40 अंकों की गिरावट

दूसरी ओर निफ्टी में भी 118.40 अंकों की गिरावट दर्ज ​की गई। जिसके बाद यह भी फिसलकर 19,659.90 अंकों पर बंद हुआ। शेयर बाजार में तेज बिकवाली के कारण इंट्रा डे हाई से सेंसेक्स 923 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि आज सुबह कारोबारी सेशन के दौरान सिप्ला शेयर में 9 फीसद की तेजी दिखी थी। जबकि टेक महिंद्रा शेयरों में 4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत

घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत आज सुबह तेजी के साथ हुई थी। दोनों मुख्य सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते आगे बढ़े थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और दिग्गज शेयरों में मूल्य में बढ़ोत्तरी से इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार तेजी पर रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी का कदम उम्मीद के अनुरूप होने से सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहने की उम्मीद जागी थी। लेकिन उसके बाद दोपहर दो बजे से शुरू हुई बिकवाली के बीच बाजार में गिरावट का दौर शुरू हुआ। जिस पर यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...