क्या आप इस जंगली सब्जी के बारे में जानते है

लाइफस्टाइलक्या आप इस जंगली सब्जी के बारे में जानते है

Date:

कंटोला लौकी के परिवार की एक कम प्रसिद्ध सब्जी है जो आमतौर पर बरसात के मौसम में पाई जाती है। इसे कंटोला के अलावा स्पाइनी गार्ड के नाम से भी जाना जाता है। ये दिखने में अंडाकार होती है और इसमें छोटे छोटे से काटे भी होते है इसका रंग हल्का हरा होता है. स्वास्थ्य सलाहकारों के मुताबिक, कंटोला मानसून की सबसे अच्छी सब्जियों में से एक है, जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बहुत से लोग कंटोला के बारे में नहीं जानते हैं, इसलिए आज के लेख में हम आपको कंटोला की सब्जी के बारे में कुछ जानकारी देंगे।

कंटोला क्या है

कंटोला एक जंगली सब्जी है जो बरसात के मौसम में बाजार में आती है। इस सब्जी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह बिल्कुल करेले की तरह दिखती है, लेकिन स्वाद में बिल्कुल भी कड़वी नहीं होती है. जब कंटोला पूरी तरह से पक जाता है तो इसका स्वाद बहुत कड़वा हो जाता है इसलिए इसे कच्चा ही तोड़कर खाया जाता है। कंटोला कोई पेड़ पर नहीं बल्कि एक बेल मिलती है और बरसात के दिनों में इस पर फल लगते हैं।

कंटोला सब्जी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कंटोला कई पोषक तत्वों की खान है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, वसा, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण यह हमारे शरीर की लिए काफी फायदेमंद सब्जी होती है।

कंटोला का उपयोग कैसे करें

कंटोला का उपयोग आयुर्वेद में चूर्ण बनाकर किया जाता है। वैसे आमतौर पर इसे आलू और टमाटर के साथ मिलाकर सब्जी बनाई जाती है. बता दें कि कंटोला को मीठा करेला, खेक्सी, ककोड़ा के नाम से भी जाना जाता है, कंटोला का वैज्ञानिक नाम मोमोर्डिका डियोइका है. कंटोला की सब्जी से भी ज्यादा इसकी लताएं औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।

कंटोला खाने के फायदे

कंटोला के सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इस सब्जी में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो वजन घटाने में फायदेमंद हो सकती है।

कंटोला पाचन के लिए फायदेमंद होता है, इसके सेवन से कब्ज और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। इस सब्जी में फाइबर अच्छा होता है इसलिए ये जल्दी पच जाती है.

कंटोला सर्दी और खांसी में राहत के लिए अच्छा है। इस सब्जी में एंटी-एलर्जिक और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related