Free Ration: केंद्र के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसद की वृद्धि, तीन महीने गरीबों को और मिलेगा फ्री राशन

नेशनलFree Ration: केंद्र के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसद की...

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आज बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए। कैबिनेट ने  केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई, 2022 से महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में चार फीसद की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अन्‍य फैसले लिए गए। केंद्र सरकार ने बुधवार को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए यह कदम उठाया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हर माह 5 किलो गेहूं और चावल मुफ्त देने की योजना को अब 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। 

केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसद की बढ़ोतरी की घोषणा की है।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। सरकार के फैसले से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 1 जुलाई, 2022 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) के हकदार होंगे।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि कैबिनेट ने 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का निर्णय किया है। सरकार के फैसले के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन सहित सभी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में 60,000 करोड़ रुपए लागत आएगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को भी एकीकृत करने का काम करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related