आम चुनाव से पहले हो जाएगी राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा!

नेशनलआम चुनाव से पहले हो जाएगी राम लला की प्रतिमा की प्राण...

Date:

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. 1800 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले यह भव्य मंदिर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए बड़ी अहमियत रखता है. अगर सबकुछ समयनुसार हुआ जनवरी 2024 में यानि लोकसभा चुनाव से लगभग दो महीने पहले मंदिर में मकर संक्राति तक राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने की संभावना है, यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दी है. 

रामलला का भव्य मंदिर बन जाने के बाद अयोध्या में भक्तों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद की जा रही है. इस भीड़ से निपटने के लिए मंदिर से क्षेत्र से अलग दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर के काम भी तेज़ी से निपटाए जा रहे हैं जिसमें भव्य रेलवे स्टेशन और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट भी शामिल है. रेलवे लाइन को डबल लाइन में बदला जा रहा है. पर्यटकों के लिए अयोध्या में 6 बड़ी पार्किंग साइट्स को डेवेलप किया जा रहा है. 

रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक परिसर में हिंदू धर्म से जुड़ी महान विभूतियों के साथ साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी उचित स्थान दिया जाएगा. चम्पत राय ने बताया कि ट्रस्ट की बैठक में नियम कायदों और बाइलॉज को अंतिम रूप दे दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...