तवांग में झड़प के बीच आज पहली बार अरूणाचल प्रदेश पहुंच रहे रक्षामंत्री Rajnath Singh

नेशनलतवांग में झड़प के बीच आज पहली बार अरूणाचल प्रदेश पहुंच रहे...

Date:

नई दिल्ली। तवांग सेक्टर में भारतीय और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार अरुणाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। रक्षामंत्री आज सियांग जिले के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह यहां सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 27 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ सियोम पुल का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश में संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सशस्त्र बलों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए 724.3 करोड़ रुपये की लागत से 28 परियोजनाएं पूरी की हैं।

पुल निर्माण से चीन को संदेश देने की कोशिश

रक्षामंत्री ने आज पुल का उद्घाटन बेहद महत्वपूर्ण है। यह वास्तविक नियंत्रण रेखा के दूर-दराज के क्षेत्र में सैनिकों को तैनात करने में सैन्य लाभ होगा। यह पुल 100 मीटर लंबा है और सयोम नदी पर बना है। इस पुल से स्थानीय लोगों को आवाजाही में मदद मिलेगी।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी

दौरे से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘असम और अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो रहा हूं।’ सीमा सड़क संगठन द्वारा सात सीमावर्ती राज्यों में निर्मित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन में भाग लूंगा। राजनाथ सिंह पूर्वाह्न अरुणाचल प्रदेश में सियोम ब्रिज साइट से अन्य 27 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...