पीएम मोदी ने भाजपा को चुनाव जीतने वाली मशीन बनाया: राजनाथ सिंह

पॉलिटिक्सपीएम मोदी ने भाजपा को चुनाव जीतने वाली मशीन बनाया: राजनाथ सिंह

Date:

वैसे तो भाजपा का हर नेता प्रधानमंत्री मोदी जी गुणगान करता है लेकिन इन दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी स्तुति के मामले सबपर बाज़ी मारते हुए नज़र आ रहे हैं. राजनाथ सिंह आज कहा कि महात्मा गाँधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही वह इकलौते नेता हैं जो जनता की मनोदशा को समझते हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि आज की राजनीति में उनके बराबर कोई भी नहीं है. 

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को चुनाव जीतने वाली मशीन बताते हुए कहा कि उन्होंने बिना विचारधारा से समझौता किये बिना पार्टी को इस काबिल बना दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तंज़ करते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी काट ढूंढ रहे हैं लेकिन उन्हें मोदी जी काट मिल नहीं रही है. दरअसल इन दिनों प्रधानमंत्री पद को लेकर संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, इस कड़ी में सबसे ऊपर नाम बिहार में भाजपा की सहयोगी रही पार्टी जीडीयू के मुखिया और बिना भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का नाम सबसे ऊपर है.   

Read also: Delhi Liquor Policy Case: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लाकर की तलाशी लेने वसुंधरा पहुंची सीबीआई

राजनाथ सिंह पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि लोकप्रियता में मोदी जी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और ब्रिटिश प्रधानमंत्री को भी पीछे छोड़ दिया. राजनाथ ने कहा कि यह मोदी जी के नेतृत्व का ही कमाल है कि आज देश के 16 राज्यों में NDA की सरकार है. राजनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री का आह्वाहन कोई जुमला नहीं होता। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल की तुलना महाराजा जनक के शासन से की, रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने देश में सामाजिक लोकतंत्र को पोषित किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related