नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो डिप्रेशन के कारण कई राज्यों में अब भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुछ राज्यों में तेज बारिश के कारण अब स्थिति खराब हो रही है। वहीं कुछ राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज ओडिशा और उसके पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के अलग जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप के अलावा हरियाणा और पंजाब में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज छिटपुट बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना। दिन के समय हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Read also: CWG हॉकी: पुरुष टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से धोया
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक गोवा,कोंकण, मध्य महाराष्ट्र,दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ओडिशा, विदर्भ मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा के कुछ भागों में इसके अलावा तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप,दक्षिण.पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड,सिक्किम के कुछ हिस्सों के अलावा केरल,उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और सौराष्ट्र और कच्छ में मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी के आसपास 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं उप्र में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी उप्र में भी दो दिन बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है।

