Himachal Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

नेशनलHimachal Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पर्यटकों के...

Date:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र शिमला की ओर से आज 14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आगामी 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में 19 अगस्त तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की स्थिति में पानी, बिजली व संचार  सेवाओं में ीी व्यवधान की संभावना है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना जताई गई है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। उनको नदी और नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसी के साथ ही संबंधित विभागों को भी अलर्ट रहने को कहा है।

Read also: Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा में इस बार भक्तों ने तोड़ा पिछले पांच साल का रिकार्ड,44 दिन की यात्रा का हुआ समापन

राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली रही। हालांकि शाम तक प्रदेश भर में 65 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 131 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। बीते दिनों कुल्लू में हुई बारिश के बाद अभी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। कुल्लू में 32 सड़कें, 117 बिजली ट्रांसफार्मर अभी तक ठप हैं। चंबा जिले में 16, मंडी में नौ, लाहौल.स्पीति में पांच और किन्नौर में दो सड़क पर आवागमन बंद है। सोलन में पांच, चंबा में एक और सिरमौर में आठ बिजली ट्रांसफार्मर बंद है। लाहौल-स्पीति में इस समय नौ और चंबा में चार पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। प्रदेश में पांच मकान और चार गोशालाएं बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुईं हैं। प्रदेश में बारिश से मानसून सीजन के दौरान अभी तक 98,491 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।  नित्थर उप तहसील में बरसात कहर बरपा रही है। भारी बारिश से कई घर बह गए हैं। कुदरत का रौद्र रूप देखकर प्रभावित परिवार डर के साए में जीवन जी रहे हैं। ग्राम पंचायत घाटू के डपलाड़ गांव में भारी बारिश से भूस्खलन की जद में आकर कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।  रास्ते हर जगह से खत्म हो गए हैं। ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related