Rakesh Jhunjhunwala Death: शेयर बाजार के बेताज बादशाह राकेश झुनझुनवाला का निधन

नेशनलRakesh Jhunjhunwala Death: शेयर बाजार के बेताज बादशाह राकेश झुनझुनवाला का निधन

Date:

भारतीय शेयर बाजार के बेताज बादशाह कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का रविवार को मुंबई में सिर्फ 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के कारण वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे जहाँ से उन्हें तीन हफ्ते पहले ही छुट्टी दी गई थी. मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कार्डिएक अरेस्ट के कारण राकेश झुनझुनवाला का निधन हुआ है. 

अभी एक हफ्ते पहले ही राकेश झुनझुनवाला एयरलाइंस अकासा की शुरुआत हुई थी. अकासा एयरलाइंस की पहली फ्लाइट ने 7 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी. उनके अचानक निधन से शेयर मार्केट और कारोबारी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गयी है. राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार में निवेश करने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय थे, आम निवेशकों की इस बात में हमेशा दिलचस्पी बानी रहती थी कि झुनझुनवाला किस कम्पनी में निवेश कर रहे हैं. किसी कंपनी में झुनझुनवाला का निवेश एक खबर बन जाती थी और अक्सर देखा जाता था कि उस कम्पनी के शेयरों में झुनझुनवाला के निवेश करते ही काफी तेज़ी आ जाती थी. 

Read also: Death Threats: रुश्दी पर हमले के बाद अब हैरी पॉटर उपन्यास की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी

राकेश झुनझुनवाला के आकस्मिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ एक फोटो ट्वीट करके उन्हें अजेय व्यक्ति बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपने पीछे वित्तीय जगत में एक अमिट छाप छोड़ गए हैं. वह भारत की प्रगति और विकास के लिए भी काफी जुझारू थे. उनका असमय दुनिया से जाना दुखी करने वाला है. उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...