Vande Bharat trains: 24 सितंबर को PM मोदी एक साथ दिखाएंगे नौ ट्रेनों को हरी झंडी

नेशनलVande Bharat trains: 24 सितंबर को PM मोदी एक साथ दिखाएंगे नौ...

Date:

Vande Bharat trains: रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन नौ वंदे भारत में नए स्वरूप वाली वंदे भारत यानी ऑरेंज रंग की ट्रेन शामिल है। देश को 24 सितंबर को एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। ये पहली बार होगा जब इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन दूसरे राज्यों से रवाना होगा। प्रधानमंत्री मोदी इन ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन सभी नौ वंदे भारत को मिलकर संचालित होने के बाद वंदे भारत ट्रेनों की संख्या देश में 33 तक पहुंचेगी। रेलवे दो महीने बाद वंदे भारत का उद्घाटन करने जा रहा है।

नए स्वरूप वाली वंदे भारत यानी ऑरेंज रंग की ट्रेन शामिल

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन नौ वंदे भारत में नए स्वरूप वाली वंदे भारत यानी ऑरेंज रंग की ट्रेन शामिल है। पहली नए कलेवर वाली वंदे भारत कासरगोड से त्रिवेंद्रम के बीच चलाई जाएगी। इसके अलावा आठ वंदेभारत नीले रंग वाली होंगी।

इस समय देश में 23 वंदे भारत का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर देश के अन्य राज्यों से संचालित हो रही हैं। हालांकि पूर्वोत्तर में असम से वंदे भारत का संचालन शुरू है। अब तक कुल 35 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर हैं। जिसमें से 33 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सफल है। दो ट्रेन सेट रिजर्व में रखे हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर इनको उपयोग किया जा सके और वंदे भारत की सेवा बाधित न हो सके।

इन रूटों पर चलाने की तैयारी

24 सितंबर को चलने वाली वंदे भारत कासरगोड से त्रिवेंद्रम, जयपुर से उदयपुर, रांची से हावड़ा, पटना से हावड़ा, चेन्नई से तिरुनेलवेली, हैदराबाद से बेंगलुरु, पुरी से राउरकेला, इंदौर से जयपुर, विजयवाड़ा से चेन्नई, जामनगर से अहमदाबाद के बीच चलेंगी।

अभी इन रूटों पर चल रही Vande Bharat

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चली थी। वहीं, दूसरी ट्रेन को धार्मिक नगरी से जोड़ा गया। यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चल रही है।

तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई। जबकि चौथी वंदे भारत नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गई। पांचवीं वंदे भारत चेन्नई से मैसूर के बीच चलाया गया। छठीं वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर के बीच। सातवीं वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदे भारत सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर के बीच शुरू हुई।

जबकि 10 वीं मुंबई से शिरडी, 11वीं रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्नई से कोयंबतूर, 14वीं दिल्ली से अजमेर, 15वीं तिरुवनंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्ली से देहरादून, 18वीं न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी से शुरू हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related