Monsoon Update India: मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू,आज ये है मौसम का हाल

नेशनलMonsoon Update India: मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश का दौर...

Date:

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्‍सों में मानसून की दस्‍तक के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर एवं मध्य भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से यह भी कहा है कि जुलाई माह में सामान्य से अधिक बारिश होगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक आम तौर पर प्रत्येक साल दक्षिण-पश्चिमी मानसून जून में 27 तारीख तक ही एनसीआर और दिल्‍ली के इलाकों में पहुंचता है। इसके बाद आठ जुलाई से इसका असर पूरे देश में देखा जाता है। लेकिन इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून 30 जून को ही दिल्ली एनसीआर,उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान  और जम्मू-कश्मीर के हिस्सों में पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले 10 दिनों में दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश,मध्य महाराष्ट्र, पुडुचेरी, तमिलनाडु,कोंकण,कराईकल, तटीय कर्नाटक, गोवा,  केरल और माहे के विभ‍िन्‍न भागों में भारी बारिश की संभावना बन रही है। अगले पांच दिनों में आंतरिक कर्नाटक सहित कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है।

Read also: ज्ञानवापी मस्जिद मामला: मुस्लिम पक्ष ने और समय माँगा, 12 जुलाई को अगली सुनवाई

अगले 24 घंटों के भीतर जम्मू में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान  गोवा,कोंकण, तटीय कर्नाटक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश,गंगीय पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं हरियाणा,दिल्‍ली एनसीआर,पश्चिमी उप्र और सौराष्ट्र, बिहार,कच्छ, तेलंगाना, झारखंड और तमिलनाडु के विभिन्‍न हिस्सों में बारिश हो सकती है।
मुंबई और उपनगरीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। अधिकांश निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, उत्तरप्रदेश की खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे – up news in hindi

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related