Income Tax: IT की बेबसाइट हुई ठप! ITR फाइल करने में टैक्सपेयर्स को हो रही परेशानी

नेशनलIncome Tax: IT की बेबसाइट हुई ठप! ITR फाइल करने में टैक्सपेयर्स...

Date:

Income Tax: इनकम टैक्स की बेबसाइट पिछले दो दिन से ठप है। इसके चलते आईटीआर फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स को परेशानी उठानी पड़ रही है। इनकम टैक्स अधिवक्ता विजय कुमार के मुताबिक आईटीआर फाइल करने में इनकम टैक्स की बेबसाइट में काफी परेशनी आ रही है। बेबसाइट के ठीक तरह से काम नहीं करने से आईटीआर फाइल करने से ​अटकी हुई है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोटर्ल, पुरानी ई- वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in को बदलने के लिए 2021 में लॉन्च किया था।

जब से नई बेबसाइट लांच हुई है। उसके बाद से ही परेशानी आ रही है। आए दिन इनकम टैक्स रिटर्न भरने के दौरान बेबसाइट या तो बीच में हैंग हो जाती है। या फिर बंद हो जाती है। पिछले दो दिन से इनकम टैक्स की बेबसाइट में एरर आ रहे हैं। बता दें इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की अतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। लेकिन शनिवार सुबह से विभाग का ई-पोर्टल काम नहीं कर रहा। हालां​कि रात में थोड़ी कुछ घंटे के लिए ई—पोर्टल ने काम करना शुरू किया था। लेकिन रविवार की सुबह से बीच—बीच में फिर से बंद हो रहा है। जिसके चलते ITR फाइल करने में काफी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी नहीं है। सामान्य मेन्टेन्स के कारण वेबसाइट में इस तरह की परेशानी आ रही है।

टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स की वेबसाइट के माध्यम से अपना ITR जमा करते हैं। आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं। ऑडिट रिपोर्ट भी फाइल करते हैं। ITR का ई-वेरिफिकेशन करते हैं। फॉर्म 26एएस देखते हैं। इतना ही नहीं ऑनलाइन शिकायत भी इस साइट पर दर्ज करते हैं। लेकिन बीच—बीच में आ रही रूकावट के कारण सभी काम में बाधा आ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related