ऑनलाइन गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए टैक्स से जुड़े नए नियम आ गए हैं।
वित्त विधेयक 2023 संशोधन के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग एप्लीकेशन पर लगने वाला स्रोत पर कर कटौती अब 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा।
ऑनलाइन गेम पर होने वाली जीत पर टीडीएस लागू होता है।
अगर कोई व्यक्ति की ऑनलाइन गेमिंग में जीत एक वित्तीय वर्ष में 10,000 रुपये से अधिक होता है, तब उसकी जीती गई राशि के लिए टीडीएस लागू होता है।
हालांकि, अगर इसमें कोई प्रवेश शुल्क रहता है तो पहले उसे हटाया जाएगा। फिर टीडीएस की राशि तय की जाएगी।
साथ ही, ऑनलाइन गेम से जीत पर 30 फीसदी टीडीएस काटा जा रहा है।
ऑनलाइन गेम के रिटर्न फाइलिंग नहीं करने पर पिछले वर्ष में टीडीएस राशि 50,000 रुपये से अधिक थी।
वहीं, ऑनलाइन गेमिंग पर टीडीएस को दोगुनी दर से काटने का प्रस्ताव भी दिया गया है।
बजट 2023 में ऑनलाइन गेमिंग पर टीडीएस कटौती के पुनर्गठन का भी प्रस्ताव है।